क्या व्यायाम से थायराइड ठीक हो सकता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:56

Yoga Tips : रोजाना करें यह योग, थायरायड की समस्या जड़ से ठीक हो जाएगी :-

कपालभाति - योग विशेषज्ञ के अनुसार कपालभाति करने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ता है। इसके साथ ही शरीर से अशुद्ध् तत्व बाहर निकल जाते हैं। इससे थायराइड से छुटकारा मिलता है।

उज्जायी - इस आसन में गले से सांस अंदर भरकर ऊं का उच्चारण किया जाता है। इससे थायराइड को काफी लाभ मिलता है। इस आसान नियमति रूप से 7-11 बार करना चाहिए।

भ्रस्त्रिका - इस प्राणायाम को तीन तरह से किया जाता है। पहले पांच सेकेंड में सांस लें और पांच सेंकेंड में सांस छोड़ें। दूसरे में ढाई सेकेंड सांस लें और ढाई सेकेंड में छोड़ें। तीसरा तेजी से सांस लें और छोड़ें। इस प्राणायाम को लगातार पांच मिनट करें। इस आसन को रोजाना 5-10 मिनट तक करें।

अनुलोम-विलोम - अनुलोम-विलोम करने के लिए सबसे पहले पद्माशन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी अंगुली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे दाएं नाक से अंगूठे को हटाकर सांस को बाहर निकाल दें। इस आसन का 15 मिनट से लेकर आधा घंटा तक करें। इससे थायराइड में लाभ होगा।

सिंहासन - इस आसन को थायराइड के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस आसन को करने के लिए दोनों पैरों को सामने की ओर फैलाकर बैठ जाएं। अब अपने दाएं पैर को मोड़ें और उसे बाएं पैर की जांघ पर रख लें और बाएं पैर को मोड़ें और उसे दाएं पैर की जांघ पर रख लें। इसके बाद आगे की ओर झुक जाएं। दोनों घुटनों के बल होते हुए अपने हाथों को सीधा कर फर्श पर रख लें। इसके बाद अपने शरीर के उपर के हिस्से को आगे की ओर खीचें। अपने मुंह को खोलें और जीभ को मुंह से बाहर की ओर निकालें। नाक से सांस लेते हुए मुंह से आवाज करें। इसे रोजाना 7-11 बार करें।

थायराइड के लिए योगासन

शीर्षासन - रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
कार्य क्षमता को बढ़ाता है
दिमाग में ब्लड सर्कुलेट करता है। पिट्यूटरी और पीनियल ग्रंथियों का स्राव को नियमति करता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info